4 मुर्गाे काेे खाकर होटल मेें आराम फरमाते ‍मिला 12 फुट लंबा अजगर

शिवपुरी- शिवपुुुुरी से लगभग 4 किमी दूर बड़ोदी क्षेत्र पर स्थित चिंकारा होटल पर एक अजगर होने की सूचना  मिलते ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल दाताराराम व नरेन्द्र सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे तो एक खंडहर नुमा कमरे की दीवार के पत्थरो के बीच अजगर बैठा था। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने इस अजगर को पकडने का प्रयास किया लेकिन अजगर का साईज अधिक होने से टीम के संसाधन नाकाफी सबित हो रहे थे। फिर किसी तरह इस टीम ने इस अजगर बाहर खीचा तो उसके पेट का हिस्सा मोटा नजर आया। चिंकारा होसल केे आस पास रहने वाले लोगों ने बताया पिछले कुछ दिनो से उनके मुर्गा और मुर्गी गायब हो रहे हैं। जिससे यह तय हो गया कि उक्त अजगर ही इन मुर्गा-मुगिया का लंच और डिनर कर होटल में आराम कर रहा था। इस अजगर का काबू कर उसकी लंबाई नापी तो 12 फुट निकली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म