74 लाख बार देखा गया Yamla Pagla... का Trailer

सलमान खान के साथ रेखा-धर्मेंद्र के ठुमके सुपरहिट, 74 लाख बार देखा गया Yamla Pagla... का Trailer
नई दिल्ली- यमला पगला दीवाना फिर से  का ट्रेलर आते ही यूट्यूब पर सुपरहिट साबित हुआ है। ट्रेलर यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक 74 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म में बाप-बेटे के अटूट रिश्तों के साथ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल खट्टे-मीठे पलों से कॉमेडी करने आ रहे हैं. यह फिल्म 'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पार्ट सबसे फनी हो सकता है. ट्रेलर में कई मजेदार सीन्स भी हैं. इतना ही नहीं, ट्रेलर के आखिर में देखा गया है कि गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर सलमान खान, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी. फिल्म के स्पेशल सॉन्ग में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा, धर्मेंद्र और रेखा के साथ जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।'यमला पगला दीवाना फिर से' का 'लिट्ल लिट्ल' सुनेंगे तो आ जाएंगे पार्टी मूड में, वीडियो हुआ वायरल ट्रेलर के रिलीज होते ही देओल परिवार के तिकड़ी जोड़ी को फिर से देखने के लिए फैन्स यूट्यूब पर टूट पड़े. मालूम हो कि, 'यमला पगला दीवाना 2' बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा सकी थी, और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन इस बार फिल्म से बड़ी उम्मीद की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म