ग्वालियर- दालबाजार के तेल कारोबारी दीपक जैन के साथ गुजरात की पंत रिफाइनरी के कंपनी के संचालकों ने 83 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। तेल कारोबारी ने इस कंपनी से 250 टन पाम आयल का सौदा किया था। कंपनी ने सौदा दीपक जैन से किया है। और पॉम आयल किसी और को बेच दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने दीपक जैन की लिखित शिकायत पर जांच के बाद कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दानाओली निवासी दीपक पुत्र राकेश कुमार जैन का दाल बाजार में तेल का कारोबार किया है। जनवरी में गुजरात की पंत कंपनी के संचालकों से 83 लाख 50 हजार रुपए में ढाई सौ टन पाम आयल का सौदा किया था। तेल कारोबारी ने एडवांस में भुगतान भी कर दिया। लेकिन कंपनी ने पॉम आयल की डिलेवरी अब तक नही किया। तेल कारोबारी ने कंपनी के संचालक निखिल पटेल, रामरीत पटेल,यावेल पटेल, नील व आकाश गर्ग के पॉम आयल की डिलेवरी के लिए कई बार संपर्क किया। लेकिन तेल की डिलेवरी नही की। सौदा तेल कारोबारी से कर पाम आयल किसी और को बेच दिया।जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया- दीपक जैन ने इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत मय दस्तावेजी व भुगतान के साक्ष्यों के साथ कोतवाली थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद इस सौदे से जुड़े निखिल पटेल, रामरीत पटेल, यावेल पटेल, नील व आकाश गर्ग के खिलाफ धारा 420, 408, 409, 467 व 476 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पड़ताल करने के लिए गुजरात जाएगी।
Tags
ग्वालियर

