ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

युवक की मौत (फाइल फोटो)ट्रक ड्राइवर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।ग्रेटर नोएडा में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बादलपुर के शनि मंदिर के पास जीटी रोड की है। युवक की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. जिसके चलते कई घंटे नेशनल हाईवे 91 पर लंबा जाम लगा रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि कचेड़ा गांव का निवासी ज्ञानी अपनी बाइक से दादरी सामान खरीदने जा रहा था. जैसे ही ज्ञानी की बाइक बादलपुर एरिया के शनि मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ज्ञानी को रौंद दिया. मौत की सूचना सुनते ही ग्रामीणों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और रोड जाम कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म