भोपाल- जतारा विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्रीय नेत्री अनीता प्रभुदयाल खटीक भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में मैदान में होंगी l जतारा विधानसभा क्षेत्र में काफी लंबे समय से क्षेत्रीय नेता की मांग उठती आ रही है, अनीता प्रभुदयाल खटीक जतारा विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैंl वह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं साथ ही भाजपा जिला मंत्री, नरेंद्र मोदी विचार मंच की जिला अध्यक्ष भी हैंl उनका परिवार हमेशा से ही समाजसेवा करता आ रहा हैl अनीता प्रभुदयाल खटीक ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान छेड़ रखा हैl जतारा के आस पास के अलावा संपूर्ण विधानसभा में भारी जनसमर्थन दिखाई दे रहा हैl लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय, सहज सरल व्यक्तित्व की धनी अनीता खटीक निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए जानी जाती हैl कई गरीब कन्याओं के विवाह स्वयं के खर्चे से संपन्न करवाते हैl वह स्वयं क्षेत्र के गांव गांव में पहुंचकर लोगों से मिल रही हैं और बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवा रही हैंl अब जतारा क्षेत्र में उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा से क्षेत्र के दिग्गज एवं विपक्षी परेशान होने लगे हैंl जतारा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मुकाबला अब रोचक होगाl भाजपा नेत्री अनीता प्रभुदयाल खटीक विधानसभा चुनाव की तैयारी में पुरजोर मेहनत कर रही हैंl उनके परिवार में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव आए, लंबा राजनीतिक अनुभव शिक्षित प्रखर समाजसेवी राजनीतिक दूर दृष्टि रखने वाली कद्दावर नेत्री अनीता खटीक की छवि जनहितैषी जुझारू नेत्री की हैl जतारा विधानसभा क्षेत्र में सतत जनसंपर्क और जनता में लोकप्रिय इनके विजई होने से क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से होगाl यह जनता की समझ में आ रहा हैl जतारा विधानसभा क्षेत्र में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री अनीता प्रभुदयाल खटीक को संपूर्ण विधानसभा में भारी जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा हैl उनकी काम करने की शैली निराली हैl जनता जनार्दन का सम्मान रखने में वह कभी पीछे नहीं रही हैंl
Tags
भोपाल
