बालिका संरक्षण पर चर्चा

  वि‍दिशा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपाडा सराय में आज बालिका सुरक्षा, संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें बालिकाओं के सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यशाला में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनकी सुरक्षा के अतिरिक्त कई मुद्दो पर चर्चा की गई है। समाज में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन को अतिमहत्वपूर्ण बताया गया है। बालिकाओं के लिए हिंसा का पुरजोर विरोध करने की प्रेरणा दी गई। कभी भी अपने आप को असहाय ना समझे। गुड टच बेड टच की की अवधारणा से भी अवगत कराया गया है। इस दौरान चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 और महिला हेल्प लाइन 1090 की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म