नई दिल्ली- सपना चौधरी का नया धमाका सामने आ गया है. हरियाणा और भोजपुरी की जबरदस्त डांसर ने एक इवेंट में ऐसा डांस किया कि ऑडियंस को अपने साथ डांस करने पर मजबूर कर दिया. सपना चौधरी पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ झूमकर नाचीं. सपना चौधरी के इस इवेंट में बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी मौजूद थे।भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने जब 'जियो हो बिहार के लाला' सॉन्ग गाया तो न सिर्फ दलेर मेहंदी से लेकर ऑडियंस ठुमकने लगी बल्कि सपना चौधरी भी इस सॉन्ग पर खुद को नहीं रोक सकीं।इस इवेंट से सपना चौधरी के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. यही नहीं सपना चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे राजुकमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' के 'मिलेगी मिलेगी' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. सपना चौधरी के इस गाने पर ठुमके बहुत ही कमाल के हैं. सपना चौधरी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि एंटरटेनमेंट करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।
Tags
नई दिल्ली