सेवा भाव के साथ मानव सेवा सच्‍ची सेवा-कलेक्‍टर

अशाेकनगर- सेवा भाव के साथ मानव सेवा करना सच्‍ची सेवा होती है। इसी उद्देश्‍य को लेकर लायंस क्‍लब आगे बढ रहा है। इस आशय के विचार कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा स्‍थानीय राजश्री होटल में आयोजित लायन्‍स क्‍लब के पद स्‍थापना एवं शपथ विधि समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्‍यक्‍त किये।कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्‍थाओं का मुख्‍य उदे्दश्‍य जरूरतमंद लोगों की मदद एवं सेवा करना है। उन्‍होंने कहा कि निरंतर सेवा भाव से किये गये कार्य मानवता के लिए लाभप्रद होते है। इन कार्यो से लोग जुडते चले जाते है। उन्‍होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनहित की शासकीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन में संस्‍थाओं के सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्‍त किये जा सकते है। उन्‍होंने नगर को स्‍वच्‍छ बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि प्रान्‍तपाल शकुन्‍तला गोयल जयपुर द्वारा लायंस क्‍लब की गतिविधियों एवं जुनून के साथ सेवा कार्यक्रमों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। शपथ विधि अधिकारी पूर्व प्रान्‍तपाल एम.जे.एफ लायन विनोद गोयल जयपुर द्वारा जिला लायंस क्‍लब के नवीन कार्यकरणी के अध्‍यक्ष राजकुमार सोनी, सचिव संजय, कोषाध्‍यक्ष शोभित एरन अग्रवाल सहित अन्‍य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले समा‍जसेवियों तथा जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप लायन अलोक अग्रवाल, डॉ.विष्‍णु गोयल, विजय चौधरी तथा जोन चेयरमेन पर्सन लायन जितेन्‍द्र कोठारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म