ग्वालियर- मुरार थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के पास बीती रात एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक में कट मार दिया जिससे ट्रक अनियंत्रिक होकर एक अन्य ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक का क्लीनर घायल हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया और ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पाली पहाड़ी उत्तर प्रदेश निवासी रतन यादव गत शाम वह ललितपुर से ट्रक में पत्थर भरकर आगरा के लिये जा रहा था। रात करीब डेढ बजे वह मुरार थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे के सिद्धपुरा गांव के पहुंचा ही था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए कट मार दिया , उससे बचने के लिये रतन ने अपना वाहन दूसरी तरफ मोड़ दी । अचानक हुए घटनाक्रम से ट्रक अनियंत्रित होकर पास खडे़ में जा घुसा ,जिससे रतन की मौत हो गई वहीं उसके साथ सवार क्लीनर शहजाद अली घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags
ग्वालियर