आज होगी भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक

आज होगी भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी चुनाव होगा विशेष मुद्दा नई दिल्ली- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की के साथ बैठक करेंगे।  इस बैठक में राज्यों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा होगी साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखते हुए चर्चा की जाएगी, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसी वर्ष के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होनी है इसीलिए इन तीनों राज्यों के चुनाव को लेकर अलग से चर्चा की जाएगी कि किस तरह इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हो सके। बैठक की शुरुआत सुबह 10:15 बजे से होगी, पार्टी के बड़े पदाधिकारी आए हुए मंत्रियों व अन्य सलाहकारों से समीक्षा करेंगे कि वर्तमान में चुनाव होने पर प्रदेश में पार्टी की क्या स्थिति है और उसमें अधिक सुधार कैसे लाया जा सकता है। बैठक में शुरुआती भाषण पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का होगा और अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचार व्यक्त करेंगे। वर्तमान में पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति के पक्ष में कुछ बिल पास किए हैं, और पार्टी के पदाधिकारियों को सलाह दी की पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के हित में किए गए कार्यों को जनता के बीच व्यापक रूप से प्रचार और प्रसारित करें जिससे आगामी चुनाव में लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म