सिंधिया का खासमखास हैं, फरार रेत मफिया

शिवपुरी-  सुनील कुशवाह तो कांग्रेस नेता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफी नजदीकी है। सिंधिया की कृपा से उसे युवक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। अब शिवपुरी का पुलिस प्रशासन भी संदेह की जद में आ गया है। सुनील कुशवाह फरार हुआ या उसे फरार होने का अवसर दिया गया। बताया गया है कि फरार रेत माफिया सुनील कुशवाह सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। कई कार्यक्रमों में सुनील की बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रही है।सुनील कुशवाह के खिलाफ ग्वालियर के डबरा में सरपंच की धमकाने का भी आरोप हैं। वही ग्राम पंचायत विजकपुर के सरपंच हरकिशन बाथम ने ग्वालियर कलेक्टर से देवेश तोमर और सुनील उर्फ सोनू कुशवाह के खिलाफ भिरतवार और डबरा में रेत के अवैध खनन करने की शिकायत की थी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म