नींबू और मिर्ची' से MP की राजनीति में भूचाल

'नींबू और मिर्ची' से MP की राजनीति में भूचाल, शिवराज ने सिंधिया पर कसा 'तीखा' तंज
भोपाल- ज्योतिरादित्य सिंधिया के नींबू और मिर्ची की माला पहनने के मुद्दे परबोलते-बोलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद एक ऐसा इशारा कर दिया जिस पर बवाल मच गया. दरअसल, गुना में जनआशार्वाद यात्रा में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली वाले नेताओं को ये भी नहीं पता कि मिर्ची कैसे लगती है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आपत्तिजनक इशारे पर कांग्रेस ने एतराज़ जताया है. कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री जिस तरह आपत्तिजनक इशारे कर रहे हैं। इस बात का सबूत हैं कि उनको मिर्ची तो लग रही है. उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं सिंधिया जी की लोकप्रियता को देखकर बीजेपी के नेताओं में बौखलाहट है, वहीं कांग्रेस के एक और प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने सवाल उठाया कि जो पार्टी किसी की आंख झपक जाने पर पूरे देश में अभियान चला रही है, उस पार्टी के मुख्यमंत्री उंगली दिखा रहे हैं जबकि भारतीय समाज में इसे गंदा और असभ्य माना जाता है।  इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुखौटे ओढ़कर राजनीति करती है. कभी सभ्यता का मुखौटा तो कभी अश्लीलता और असभ्यता का मुखौटा, और बचकर निकलने की कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि मंदसौर में रोड शो के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के गले में नींबू मिर्ची की माला दिखाई दी थी. इसके बाद बीजेपी ने सिंधिया पर जमकर निशाना साधा था. बीजेपी ने इसे टोना टोटका करार दिया था और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि सत्ता के लिए कांग्रेस टोटके कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म