प्रधानमंत्री राष्ट्रीय धवज तिरंगा फहराते हैं और देश के नाम एक संदेश देते हैं. लेकिन इतिहास में कई ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भी तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ. वहीं कई ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा बार लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया है. आइए जानते हैं 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों में जैसे किजवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 1964 तक लगातार 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया. बता दें कि, नेहरू ने पहली बार लालकिले पर 15 अगस्त को नहीं बल्कि 16 अगस्त 1947 को तिरंगा फहराया था।उसके बाद इंदिरा गांधी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया हैन्हें 16 बार इसका सौभाग्य प्राप्त हुआ है. जिसमें 1966 से 1977 के बीच उन्होंने 11 बार लगातार झंडा फहराया इंदिरा गांधी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नंबर है, जिन्होंने 10 बार लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया।अटल बिहारी वाजपेयी सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने लगातार छह बार तिरंगा फहराया। वहीं राजीव गांधी और नरसिंह राव ने 5-5 बार लाल किले से झंडा फहराया। जबकि चौधरी चरण सिंह, वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, लाल बहादुर शास्त्री को ये सौभाग्य सिर्फ 1-1 बार और मोरारजी देसाई को दो बार ही मिल पाया गुलजारी लाल नंदा और चंद्रशेखर, ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो प्रधानमंत्री तो बने लेकिन उन्हें एक बार भी लाल किले की प्राचीर पर चढ़ने का मौका नहीं मिला।
Tags
नई दिल्ली