शिवपुरी- शासकीय शिक्षकों से भरी एक तवेरा कार नेशनल हाइवे पर बदरवास थाना क्षेत्र में पहले ऐ दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 4 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जबकि चार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में सबसे अहम बात यह कि ड्रायवर को इस घटना में खरौच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। आष्टा व्लॉक जिला सीहोर से 8 शासकीय शिक्षकों का एक दल मथुरा एवं आगरा दर्शन व पर्यटन के लिए गया था। तवेरा गाड़ी क्रंमाक एमपी 41 बीसी 1541 में सभी शिक्षक सवार थे। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे बदरवास क्षेत्र के श्रीपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रोड़ पर पहले से एक्सीडेंट होकर खड़े ट्रक क्रमांक यूपी 93 टी 4675 में जा घुसी। जिससे कार में सबार चार शासकीय टीचर्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार टीचर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tags
बदरवास