हरीश भार्गव-शीलकुमार यादव-
कोलारस-कोलारस से हरीश भार्गव, अशोक चौबे, दीपक वत्स, मोंहर सिंह, अंकेश कुशवाह, बदरवास से शीलकुमार यादव, सूरज गुप्ता, दिनेश यादव लुकवासा से विशोक व्यास, राहुल शर्मा, रन्नौद से विनोद मैथिल, खतौरा से धुव्र राज सिंह, खरैह से विजय जैन, डेहरवारा से चन्दन सिंह धाकड, खरई से गोलू शुक्ला, सेसई से मोनू शर्मा, मांगरौल से जगदीश यादव के द्वारा गुरूवार को भारत बंद के दौरान कोलारस सहित बदरवास एवं अचंल में बाजार बंद शांति पूर्वक स्वेच्छा से बाजार बंद रखने की जानकारी दी
गुरूवार को भारत बंद के क्रम में केालारस परगने के बाजार 10 बजे तक पूर्ण रूप से बंद देखे गये व्यापार मण्डल से लेकर दुकानदारों ने स्वंय ही अपनी इच्छा से बाजार बंद में सहयोग प्रदान किया सवर्ण एवं पिछडी जातियों के द्वारा एस सी, एस टी एक्ट में संशोधन तथा आरक्षण जाति की जगह आर्थिक आधार पर देने की मांगों को लेकर गुरूवार को बाजार खुलने से लेकर शाम 4 बजे तक शांति पूर्वक बाजार बंद करने का निर्णय लिया जिसमे सभी दलों के सवर्ण एवं पिछडी हुई जातियों के लोग बाजार बंद के लिए दुकानदारों से आव्हान करने बुधवार की शाम पहुंचे थे, जिसमें व्यापार मण्डल एवं सभी दुकानदार भाईयों ने बाजार बंद में पूर्ण सहयोग देनेेका बादा किया था जिसका असर गुरूवार को कोलारस, बदरवास, लुकवासा, रन्नौद, खतौरा, खरई, सेसई में गुरूवार को 10 बजे तक बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे सवर्ण एवं पिछडी जातियों ने शाम 4 बजे तक बाजार बंद रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है बाजार बंद के दौरान कोलारस, बदरवास, लुकवासा, रन्नौद, खरई, तेन्दुआ, खतौरा, सेसई, खरैह में
पुलिस एवं प्रशासन सुबह से ही वाहनों में बैठकर गस्त करते हुये दिखाई दिये ।
Tags
कोलारस

