कॉल गर्ल्स और 3 पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

निशातपुरा की सुपरस्टैट कॉलोनी में  शाम महिला थाना पुलिस की मदद से निशातपुरा पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर तीन कॉल गर्ल्स और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। रहवासियों द्वारा पूर्व में कई बार थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत की। हालांकि कभी कार्रवाई नहीं की गई। तब कॉलोनीवासियों ने एसपी नार्थ हेमंत चौहान से इस अनेतिक कार्य की शिकायत की। एसपी ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए और पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों में एक अधेड़ और एक वृद्ध शामिल है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कॉल गल्र्स की कीमत चहरे और उम्र के हिसाब से तय की जाती थीं। एक बार रंगरेली मनाने की कीमत तीन सौ से पांच रूपए चुकानी होती थी। आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुपर स्टेट कॉलोनी स्थित अर्जुन किराना दुकान के पास किसी वर्मा का मकान है। मकान को एक महिला ने बीते करीब ढाई माह पहले किराए से लिया था। उक्त महिला के मकान में हर रोज़ नए युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता था। घर में संदिग्ध गतिविधियां चलने की जानकारी मिलने के बाद बीती रात पुलिस टीम ने दबिश दी थी। जहां से तीन महिला और तीन पुरूषों को आपत्ति जनक हालातों में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में एक गौतम नगर की रहने वाली है, जबकि दो करोंद की रहने वाली बताई जा रही हैं। जबकि आरोपी पुरूषों की पहचान भाई खान(52)निवासी करोंद, छोटे खान (62) निवासी सूखीसेवनिया और सीताचरण निवासी ग्राम इमलिया को गिरफ्तार किया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि देह व्यापार लंबे समय से चल रहा था। यहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इस बात की शिकायत लोग पुलिस से कर चुके थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब नॉर्थ एसपी हेमंत चौहान से शिकायत की तो आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों कोा गिरफ्तार कर लिया।  इधर एमपी नगर पुलिस ने भी चिनार पार्क के पास से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही महिलाएं चिनार पार्क के पास खड़ी थी और कस्टमर का इंतजार कर रही थी। एक आरक्षक को उनके पास कस्टमर बनाकर पहुंचाया गया था। सौदा तय होने के बाद जब महिलाएं साथ जाने को राजी हो गई तब उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने देह व्यापार में लिप्त होने की बात कही है। गौरतलब है कि चिनार पार्क के पास इन दिनों कॉल गर्ल्स का जमावड़ा लगा रहता है। यहां कॉल गर्ल्स खड़ी रहती है और सड़क से आने-जाने वाले इनसे सड़क पर ही सौदा कर अपने ठिकाने पर ले जाते है। गिरफ्तार महिलाओं पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म