कोलारस विधानसभा मुख्यालय गुरूवार को एससी एसटी एक्ट में बदलाव किये जाने के विरोध तथा जाति की जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर गुरूवार को सवर्ण एवं पिछडे वर्ग के लोगों ने देश व्यापी भारत बंद के क्रम में गुरूवार को कोलारस, बदरवास सहित अंचल के बाजार गुरूवार की सुबह से शाम तक बंद रहे इस दौरान एससी एसटी एक्ट में पुन: बदलाव करने तथा ऐसे सरल बनाने के लिए बनाई गई संघर्ष समिति के करीब एक हजार सवर्ण एवं पिछडा वर्ग के लोगों द्वारा बुधवार को बाजार बंद करने का अनुरोध किया तथा गुरूवार को बाजार बंद कराने पर व्यापारी एवं दुकानदार भाईयों का आभार प्रकट किया गया इसी क्रम में जिले में लागू धारा 144 लागू होने के कारण जुलूस की अनुमति न मिलने के कारण संघर्ष समिति के चार सदस्यों ने गुरूवार की दोपहर 2.30 बजे पुलिस थाना कोलारस पहुंचकर सवर्ण एवं पिछडे समाज द्वारा एससी एसटी कानून में पुन: बदलाव करने की मांगों का ज्ञापन राष्टपति एवं राज्यपाल के नाम से कोलारस एसडीएम प्रदीप तोमर को दिया एससी एसटी एक्ट का विरोध करने वाली संघर्ष समिति के जिन सदस्यों ने एसडीएम तोमर को ज्ञापन सौंपा उनमें अरूण भार्गव, केशव शर्मा, सतेन्द्र रघुवंशी, संजू गोयल के द्वारा कोलारस एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। महामहिम राष्टपति एवं महामहिम राज्यपाल के नाम दिये गये ज्ञापन में सवर्ण, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज के हितों को ध्यान में रखते हुये एससी एसटी समाज के लोगों के साथ आपसी भाई चारा बनाये रखने के उददेश्य से नवीन एससी एसटी संशोधन बिल में धारा 18 ए जिसे बिल में जोडा गया है उस पर पुन: विचार करने तथा एससी एसटी बिल में पुन: संशोधन करने की मांग का ज्ञापन सवर्ण, पिछडे एवं अल्पसंख्यक समाज की ओर से ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्टपति एवं राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया गया है।
Tags
कोलारस
