कोलारस- कांग्रेस पार्टी द्वारा कोलारस में एबी रोड पर स्थित कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोलारस कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने स्वर्गीय महात्मा गांधी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर तिलक लगाकर माला पहनाई और श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस के बारे में बताया और पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया इसके बाद सभी कांग्रेस जनों ने बारी बारी से माला स्वर्गीय गांधी जी स्वर्गीय नेहरू जी की तस्वीर पर अर्पण की कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेश शहर अध्यक्ष भरत सिंह चौहान , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 सोहन गौड, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, कोलारस मंडल अध्यक्ष बलबीर निबोरिया, पवन शिवहरे, विधान सभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, सेवादल अध्यक्ष हेमंत कुशवाह, हीरालाल कोली, जसवंत पाल, रविंद्र जादौन सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित हुए।
Tags
कोलारस
