
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि धीरज पाण्डेय ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए सच का साथ दिया है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि पाण्डये के अनुभव और उनके जनसमर्थन का लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस के नवागत सदस्य धीरज पाण्डेय 2017 में भाजपा से नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पिता रमेश पाण्डेय बम बम महाराज भी 2013 में भाजपा के टिकिट पर मैहर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि धीरज पांडे को शिवराज सिंह चौहान गुट भाजपा नेता माना जाता था। नगरपालिका चुनाव में शिवराज सिंह ने धीरज पांडे को ना केवल प्रत्याशी बनाया था बल्कि प्रचार भी किया था। दिसम्बर में धीरज पांडे एक बार फिर सुर्खियों में आए थे जब राजस्थान के भीलवाड़ा के विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोप था कि प्रॉपर्टी कारोबार में धीरज पांडे के 1 करोड़ 23 लाख 25 हजार रुपए के चेक बाउंस हुए। इन्होंने पेमेंट करने से इंकार किया तो मामला कोर्ट में गया।
Tags
मध्यप्रदेश