कोलरस -मध्य -प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की समाज कार्य में स्नातक नेतृत्व वंद कक्षाओं का नियमित संचालन किऐ जाने का ज्ञापन एस डीएम आषीश तिवारी को छात्र छात्राओं द्वारा सौपा.ज्ञापन में मध्य -प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2015मैं महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविधालय के माध्यम से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अन्तर्गत वी. एस डब्ल्यू कोर्स शुरू किया गया था । म0प्रदेश जनअभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांखिकीय विभाग )द्वारा विकास खण्ड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह रविवार को कक्षाओं का संचालन किया जाता है । उक्त कोर्स मे माध्यम से क्षेत्रीय कार्य एवं प्रायोगिक कार्य कराया जाकर हमे शासन के माध्यम से समाज कार्यमें स्नातक डिग्री करायी जाती है । वर्तमान में विकास खण्ड कोलारस में एससी, एसटी ,ओवीसी, सामान्य वर्ग मे छात्र -छात्राऐ अध्ययनरत है। प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्य पालक निर्देशकद्वारा पत्र क्रमांक /जावक /टीएम / सी.एम. सीएलडी भोपाल दिनाक 28 /08 / 2019 द्वारा पत्र जारी कर शासन द्वारा बजट राशि आवंटन न होने की दशा में रविवार को लगने वाली कक्षाओं को स्थगित कर दिया है । जिसको लेकर छात्र छात्राओ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपे बालो मेेंं रिकु कुशवाह, दमोदर जाटव ,मोहन ,कृष्णवीर, निधि शिकरवार ,पदमा शिवहरे, सुनील, भगवान सिह ,मुलामसिह ,धर्मेन्द्र , हरवीर मोहित भार्गव, सौरभ, घर्मेन्द्र, शयामसिह भरत कुशवाह, मुलायम सिंह, सुनील, दमोदर जाटव सहित अनेक छात्र -छात्राऐं शामिल थे।
Tags
कोलारस