कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मोहन सिंह बुंदेला का निधन



कांग्रेस नेता एवं मोहन सिंह बुंदेला का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुंदेला लंबे समय से बीमार थे। 

उन्होंने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। बुंदेला 1985 से 1990 तक धार विधानसभा सीट से विधायक रहे।

वे तत्कालीन अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल के नेतृत्व वाली सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म