कंटेनर की टक्कर से घायल चाईल्ड जॉन स्कूल का एक बालक ग्वालियर रैफर, चार जिला चिकित्सालय में, शेष को उपचार के बाद मिल छुटटी



हरीश भार्गव- शाकिर खान  - कोलारस-कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले पूरनखेडी टोल प्लाजा से पहले लोधी ढाबा के सामने फोर लाईन पर राईट साइड पर बस को ले जाने से पूर्व ही टोल टैक्स की तरफ से आ रहे कन्टेनर ने स्कूल बस में टक्कर मार दी जिसमें ड्राईवर साइड में सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गये जिनमें से  कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सक आनंद जैन ने 6 बच्चो को शिवपुरी रैफर किया तथा 4 बच्चो को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी देदी गई। तथा अन्य मामूली घायल बच्चो ने दूसरे स्थानो पर इलाज करा कर घर के लिए रवाना हो गये। घटना की सूचना सबसे पहले हमारे सम्बाददाता हरीश भार्गव ने कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी को दी उन्होने कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार सहित पुलिस बल को कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र भेजा प्रशासनिक अमले ने एनएचएआई की एम्व्यूलैंस एवं कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र की एम्ब्यूलैंस से घायल बच्चो एवं बस के चालक कल्ला जाटव को जिला चिकित्सालय रैफर किया। घटना के बाद कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में आकर बच्चो की हालत देखी। तथा घटना स्थल का मुआयना कर दोनो बाहनो को जप्ती में लेकर मामला दर्ज करने के आदेश कोलारस थाना प्रभारी को दिये। घटना के बाद कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने घायल बच्चो को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था कराई तथा कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी ने प्रशासनिक अमले को हर संभव मदद करने के आदेश दिये। घटना की सूचना जैसे ही हमारे संबाददाता हरीश भार्गव के द्वारा कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं पूर्व विधायक महेन्द्र यादव को दी। दोनो ने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिनिधि भेजकर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई। 
कोलारस के अंतर्गत आने बाले पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास  चाइल्ड जॉन स्कूल की बच्चों को लेकर लुकवासा जा रही बस गुना से आ रहे एक कंटेनर ट्रक  क्रमांक टीएस 07 यई 7101 गुना से पाइप लेकर आ रहा था तभी स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कंटेनर में टक्कर मार दी जिसमें बस में सवार 15 के करीब बच्चे घायल हो गए जिनमें से बस का चालक गंभीर घायल है जिसका इलाज शिवपुरी अस्पताल में चल रहा है कोलारस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चाइल्ड ज़ोन स्कूल में पढऩे वाले बच्चे छुट्टी हो जाने पर स्कूली बस क्रमांक एमपी 33 पी 0380 में सवार होकर लुकवासा अपने घर जा रहे थे और घटना घट जाने से घायल हो गए  जिनमें आदित्य पुत्र अशोक रघुवंशी उम्र 14 वर्ष निवासी लुकवासा श्रुति रघुवंशी लुकवासा शिवप्रताप उम्र 14 वर्ष निवासी लुकवासा रिंकल पुत्र करण धाकड़ उम्र 13 वर्ष निवासी लुकवासा खुशी पुत्री सोनू रघुवंशी उम्र 12 वर्ष निवासी लुकवासा  शिवा पुत्र परमाल रघुवंशी उम्र 13 वर्ष निवासी लुकवासा सोनू पुत्र  कल्ला जाटव उम्र 10 वर्ष निवासी पचावली विनय रघुवंशी उम्र 14 वर्ष निवासी लुकवासा निखिल रघुवंशी उम्र 14 वर्ष निवासी लुकवासा इस घटना में घायल हो गए बस का चालक कला पुत्र नंदराम जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी पचावली गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गये। चाईल्ड जॉन स्कूल कोलारस की बस शनिवार की दोपहर 2:30 बजे के करीब बच्चो की छुटटी करा कर करीब 3 किलो मीटर की दूरी पर टोल प्लाजा पहुंचने से पूर्व ही हाईवे में टोल प्लाजा तक कट न होने के कारण रॉंग साईड से राईट साईड आने से पूर्व ही सामने से आ रहे कंटेनर का शिकार हो गई। जिसमें कंटेनर में आगे थोडा निसान बना जबकि बस का ड्राईवर साइड का हिस्सा एवं कांच टूटने से एक दर्जन बच्चे घायल हो गये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म