भोपाल। लोकसभा चुनाव के पास ही एक ओर जहां सियासी पारा चढ़ने लगा है, वहीं लोग भी अब खुलकर अपनी-अपनी पार्टियों और नेताओं को जिताने की अपील करने लगे हैं।भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक ने अपनी शादी के कार्ड के जरिए एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को लाने की अपील कर डाली है। भोपाल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले कमलेश यादव ने वेबदुनिया को बताया कि बहन तुलसा (गुड़िया) की शादी उन्नीस फरवरी को तय थी। इसके लिए उन्होंने शादी का कार्ड छपवाया।
शादी के कार्ड पर भाजपा को वोट देने की अपील : कमलेश कहते हैं कि उनका परिवार और वो खुद पीएम मोदी को व्यक्तिगत तौर पर पसंद करते हैं इसलिए वो चाहते है कि केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें। इसके लिए बीजेपी को जिताने के लिए उन्होंने बहन की शादी के कार्ड के जरिए लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की है। कमलेश साफ तौर पर कहते हैं कि वो खुद बीजेपी से किसी भी स्तर पर नहीं जुड़े हैं।
Tags
मध्यप्रदेश