आर्मी का उत्साहवर्धन एवं समर्थन में सभी देशवासी करें सहयोग- विधायक रघुवंशी


शाकिर खान - दीपक बत्स, अशोक चौबे, अनंत सिंह जाट

कोलारस - कोलारस में दा टूर्ड टाईम्स इण्डिया प्रेस कार्यालय के प्रांगण में देश के लिए शहीद हुये 40 से अधिक सैनिको की सहादत की खबर मिलने के बाद कोलारस में प्रेस कार्यालय पर श्रद्घाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कोलारस विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, नेतागण, पत्रकारगण, व्यापारीगण, गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में मेला ग्राउण्ड के सामने श्री केशव गुरू जी के बाडे भार्गव कॉलोनी पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन रखा गया जिसमें देश के लिए शहीद हुये सैनिको के चित्र के सामने कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी, कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, कोलारस टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया, कांग्रेस विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव सहित एक सैंकडा गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में दीप प्रज्जोलित करने के साथ ही सभी लोगो ने कैण्डिल जला कर शहीद सैनिको को श्रद्घांजलि अर्पित की जिसके उपरांत दो मिनिट का मौन धारण रखा गया उसके उपरांत उपस्थित एक सैंकडा के करीब लोगो की मौजूदगी में कोलारस विधायक वीेरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि हमारे देश एवं सैना के पास हथियारो, धन की कोई कमी नही है। फिर भी मैं देश की सेना का उत्साह बर्धन एवं समर्थन करने के उददेश्य से एक लाख रूपये का फण्ड आर्मी के खाते में शीघ्र जमा कराउंगा साथ ही सभी देश वासियो से प्रार्थना करता हूँ कि वह सैना के उत्साह वर्धन में सभी देशवासी अपनी श्रद्घानुसार जो बन पडे वह सहयोग अवश्य दे। क्योकि इससे सैना का उत्साह बढेगा कि हमारे देश के लोग हमारे साथ कंधे से कंधा मिला कर खडे हुये है। इससे देश में एक जुटता की भावना पैदा होगी और सैना का उत्साह बढेगा हमारे देश एवं सेना के पास हथियारो एवं धन की कोई कमी नही है। इस अवसर पर कैंिण्डल एवं श्रद्घांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगो को प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव द्वारा श्रद्घांजलि सभा में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा, तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार, सुरेन्द्र  सिंह सिकरवार थाना प्रभारी कोलारस, विपिन खैमरिया मण्डल अध्यक्ष भाजपा, हरीश भार्गव प्रधान सम्पादक दा टूडे टाईम्स इण्डिया,  नाथूू सिंह भदौरिया वरिष्ठ भाजपा नेता, अनिल विजरौनी बाले, केशरी विंदल पार्षद, मनीष लेवा बाले, रोहित गर्ग इण्डियन गैस कोलारस, संजीव जैन कांग्रेस नेता, ओपी भार्गव विधानसभा प्रवक्ता कांगे्रस, रामजीलाल धाकड भाजपा नेता, वीरेन्द्र लोधी भाजपा नेता, ओमप्रकाश गौड, सत्येन्द्र रघुवंशी भाजपा नेता, डॉ. राजेश भार्गव, दीपक भार्गव ठेकेदार,  राजकुमार भार्गव पार्षद भाजपा कोलारस, हार्दिक  गुप्ता उर्फ हैप्पी पत्रकार, अंनत सिंह जाट पत्रकार , अशोक चौबे पत्रकार , रोहित माहुने पत्रकार , शाकिर खान पत्रकार , दीपक बत्स पत्रकार , आशीष गोस्वामी, संतोष शर्मा बजरंग दल कोलारस, नीलेश भार्गव, आनंद यादव, संजय भार्गव, सचिन लोधी, प्रमेन्द्र लोधी, भूपेन्द्र रघुवंशी पटवारी, नरेश दुवे आरक्षक, विक्रम यादव आरक्षक, रामकृष्ण शर्मा, भूरा परिहार, मुकेश धाकड सहित करीब एक सैंकडा लोगो के द्वारा शहीद सैनिको को श्रद्घांजलि व्यक्त कर मौन धारण किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म