भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल गांधी ने शुक्रवार को नसीहत देते हुए कहा कि यदि जनता से किए गए वादे भूले तो राज्य में नया मुख्यमंत्री आ जाएगा।गांधी ने यहां जंबूरी मैदान पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी शक्ति ने कांग्रेस को चुनाव जिताया और आपकी शक्ति ने ही आपका कर्ज माफ किया। हमने तो सिर्फ आपकी शक्ति को जोड़ने का, आपकी आवाज को सुनने का काम किया और आपका आदर किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री इस बात को नहीं भूलेंगे, अगर वो भूले तो तो नया सीएम आ जाएगा। गांधी ने कहा कि यह सब आम जनता और कार्यकर्ताओं के कारण संभव हुआ है और जनता ही असली मालिक हैं। हम सब सेवक हैं। इसलिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहेंगे।
Tags
मध्यप्रदेश