कलेक्टर की गाड़ी का नहीं किया टोल माफ टोल कर्मी गिरफ्तार


 कोलारस-पूरनखेड़ी टोल जो हमेशा विवादों में रहता है ,पूरन खेड़ी टोल प्लाजा पर कलेक्टर शिवपुरी की गाड़ी का टोल माफ नहीं किया ,उसमें बैठे बाबू से अभद्रता करने की शिकायत पर पुलिस ने टोल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं टोल प्लाजा प्रबंधक का कहना है कि कलेक्टर की गाड़ी का टोल माफ करने का नियम नहीं है ,जानकारी के अनुसार कलेक्टर की गाड़ी से बाबू पूरन खेड़ी टोल प्लाजा से होकर जा रहे थे, यहां टोल चुकाने को लेकर बाबू ने स्वयं को कलेक्टरेट मैं पदस्थ होना बताया, कलेक्टर का बाबू बताने पर टोल कर्मी लाखन जाटव ,ने अभद्रता की बताया जा रहा है ,कि टोल कर्मी ने अपमानित करते हुए कहा कि ,ऐसे कलेक्टर के बाबू कई देखे हैं।
इनका कहना है
  कलेक्टर की गाड़ी आई थी, बाबू के लिए तो फ्री नहीं है ,हमारे कर्मचारी ने पहचान पत्र मांगा ,बाबू लडऩे लगा ,कहने लगा कि कलेक्टर आकर पैसे देंगे, हम पैसे लेकर थोड़े ही घूमते हैं, यदि हम कलेक्टर को वीडियो दिखा दे तो, बाबू के खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी ,हम इस संबंध में वरिष्ठ स्तर पर बात कर कार्यवाही करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म