दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का ट्वीट ऐसे समय सामने आया है जब गुना - शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के चुनाव लड़ने के अटकलें लगाई जा रही है।
लोक सभा चुनाव में नया चेहरा,जो कभी लोक सभा का चुनाव नहीं लड़ा हो,को अवसर देना चाहिये।पुराने चेहरों पर दांव खेलना,हानिकारक होगा।नेताओं की पत्नियों को लड़ाना,अत्यंत हानिकारक होगा— lakshman singh (@laxmanragho) February 16, 2019
वहीं ठीक चुनाव से पहले प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया पहली बार चुनाव के अलावा सोमवार से गुना - शिवपुरी के लंबे दौरे पर जा रही है। वहीं स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान से प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को चुनाव लड़ाने की मांग की है।
Tags
मध्यप्रदेश