सूअर कर रहे हैं विचरण स्वच्छता अभियान की उड़ा रहे धज्जियां
कोलारस-एक तरफ जहां नगर परिषद द्वारा बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर 1 से लेकर 15 वार्डों में जगह-जगह गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है कोलारस के जगतपुर में ही है कॉलेज रोड पर स्थित रपटा के पास शासकीय भूमि पर टपरिया बना कर अतिक्रमण किया गया है जिसके चलते यहां पर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है और सूअर विचरण कर रहे हैं जिसके चलते आज पास निवास कर रहे लोग परेशान हो रहे हैं अनेक बार नगर परिषद से लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया परंतु अभी तक यहां पर सफाई नहीं की गई जिसके चलते आसपास निवास कर रहे हैं लोग परेशान हो रहे हैं और कह रहे हैं कि नगर परिषद द्वारा बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है परंतु यहां पर गंदगी चारों ओर दिखाई दे रही है
Tags
कोलारस