कोलारस से लेकर ग्रामीण अंचलो में गरीबी रेखा की सूची में अमीरो के नाम

 जॉंच की जाये तो हो सकता है, बडा घोटाला उजागर
कोलारस -प्रशासनिक अधिकारी जहां बार बार बीपीएल सूची की जॉच करने की बात करते है, परन्तुअ अमल नहीं किया जाता कोलारस नगर के एक से लेकर 15 वार्डों में ऐसे ऐसे लोगों के नाम बीपीएल सूची में दर्ज है, जिनके नाम आलीशान मकानों से लेकर वाहन और जमीने है, और वह लोग जिनके पास आय का साधन नहीं है, वह आज भी नगर परिषद से लेकर तहसील कार्यालय के चक्क र लगा कर परेशान है, और उनका नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा रहा है, जब की उनके द्वारा कर्मचारियों को भेट भी दी गई है, यही हाल ग्रामीण अंचलो का है, यहां भी दबंगो से लेकर सत्ताक धारी दल से जुडे नेताओं का दवदवा सूची में मोजूद है, कोलारस में ही वार्ड नं. 1 में ही ऐसे कई लोगों के नाम मौजूद है, जिनकी प्रति माह की आय 10,000 रूपये के करीब है, परन्तु  यह लोग शासकीय कर्मचारियों की मेहरबानी के चलते अपने बच्चों  को प्राईवेट विद्यालयों में नि:शुल्क पढा रहे है, और राशन लेकर बाजार में बेच रहे है, जरूरत मंद लोगो को बीपीएल सूची में जगह नहीं मिल पा रही है, इस का परिणाम यह हुआ की उपचुनाव में बीजेपी करोडो की सोगात देकर भी हार गई, यदी कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बीपीएल सूची की गहराई से जॉच कराई जाये तो चौकानेवाला मंजर सामने आयेगा और शासकीय कर्मचारी पटवारी से लेकर ग्रामों में पदस्थर सचिवों पर चार सौ वीसी का मामला दर्ज हो सकता हैा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म