कोलारस- प्रोफेशनल एग्जामिशन वोर्ड में वर्ष 2019 में हुई भर्ती को लेकर कोलारस विधानसभा क्षेत्र के छात्रो ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन वोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2019 की परीक्षा में सामान्य वर्ग के छात्रो को 150 अंक में से 90 अंक पर पास माना जबकि एससी एसटी एवं ओपीबी के छात्रो को 150 में से 75 अंक पर पास माना है यह यह परीक्षाऐं समाप्त हो चुकी है जबकि परीक्षाओ का स्तर काफी कठिन था। इतनी कठिन परीक्षाओ में सामान्य वर्ग के छात्रो के लिए 90 अंक लाना काफी मुश्किल सावित हो रहा है। सामान्य वर्ग के छात्रो के लिए इतने अधिक अंक पर पास मानना उनके साथ अन्याय सावित हो रहा है
Tags
कोलारस