कोलारस-कोलारस के शा. महाविद्यालय में इस समय परीक्षाओ का समय चल रहा है और यहां महाविद्यालय के शिक्षको द्वारा नियमो को ताक पर रख कर अपने चहेते छात्रो को मनमानी पूर्वक नकल कराई जा रही है जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कोलारस शा. महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्राध्यक्ष वाय.के. राय की जांच कराने के लिए एक शिकायती आवेदन कोलारस अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा। आवेदन में शा. महाविद्यालय कोलारस के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष वाय.के. राय महाविद्यालय में नकल रैकेट चलाते हैँ जिस में यह पूरी तरह लिप्त है परीक्षा के दौरान यह महाविद्यालय के अपने चहेते विद्यार्थियो की डयूटी नियम विरूद्घ तरीके से लगाते है और विद्यार्थियो को नकल कराते है एवं गेस्ट फेकल्टी होने के बाद भी बाहर से लोगो को परीक्षा में डयूटी के लिए बुलाया जाता है और गेस्ट फेकल्टी को न आने के ऐवज में पैसे लिए जाते है जिसको लेकर राम सडैया, जय सिंह राजावत पूर्व तहसील संयोजक, हेमंत राठौर नगर अध्यक्ष, सुशील भार्गव, कुलदीप, रिंकू राठौर, सूरज यादव, पीयूष गौड, ध्रुव जैन, विजय जाट, संस्कार जाट, पुनीत सैन, दीपेश गौड, विकास पाण्डेय, भूपेन्द्र गौड, अभिषेक मथनिया, जानकारीवल्लभ, शिवम वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अर्जुन यादव, छोटेराजा यादव, राहुल राजपूत, राहुल कोली आदि ने कोलारस एसडीएम को शिकायती आवेदन सौंपा।
Tags
कोलारस