कोलारस- किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को भत्ता जैसे अनेक वचन देकर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। लेकिन दुर्भाग्य है। कि कमलनाथ सरकार अपने ही किए गए वादों को भूल गयी। प्रदेश में अराजकता का माहौल है और जनता भयभीत है। कमलनाथ सरकार की जनविरोधी नीतियों और उसके फरेब को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए एवं विजय संकल्प अभियान 2019 के तहत पूर्व मंत्री विश्वाश सारंग गुना लोकसभा का दौरा करेंगे एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि आज मंगलवार 26 मार्च को पूर्व मंत्री विश्वाश सारंग भोपाल से चलकर कोलारस में दोपहर 12 बजे ए बी रोड पर एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भाजपा जिला एवं कोलारस विधानसभा क्षैत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Tags
कोलारस
