बदरवास के ग्राम अनांदपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बदरवास -सनातन धर्म ने हमेशा ही संपूर्ण विश्व के लिए एक ऐसा अनूपम ज्ञान दिया है जो ज्ञान शायद ही किसी ने वताया हो क्योंकि सनातन धर्म में सदैव ही मानवता का धर्म बताया है इसलिए धर्मों में श्रेष्ठ है सनातन का अर्थ है सदा रहने वाला सनातन ने सदा अहिंसा का पाठ पढ़ाया है और जो अपनों से श्रेष्ठ हैं उनके लिए भगवान जैसा मानने की बात कही इसलिये सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ माना गया है यहां तक कि सनातन धर्म उपदेश देता है कि जितनी भी जगत में स्त्रियां है सभी को मां के सदृश मानना चाहिए मां को देवी का दर्जा दिया सनातन धर्म ने पिता को देवता का दर्जा सनातन धर्म में संपूर्ण मानव कल्याण के लिए बात कही है यह प्रवचन भागवत कथा के दौरान ओम नम: शिवाय मिशन संस्थान शिवपुरी के आचार्य पंडित श्री बृजभूषण महाराज ने कथा के दौरान दिए और उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में जितने भी नियम है सभी वैज्ञानिकता पर आधारित है सनातन धर्म दीपक जलाने की बात कहता है दीपक जलाने से ओजोन परत के छेद को बंद किया जा सकता है सनातन धर्म हवन की बात करता है हवन से आसपास की समस्त भूमि पवित्र हो जाती है सनातन धर्म गोमूत्र की बात करता है गोमूत्र पीने से शरीर के विकार दूर हो जाते हैं आचार्य ने बताया कि सभी को कलह छोड़ के मानवता का उपदेश दे क्योकि मानव गड्ढे में जा रहा है जो कि मानवता के लिए ठीक नहीं है क्योंकि जब व्यक्ति के भीतर अलग-अलग मत और अलग-अलग मार्ग उसको बता दिए जाते हैं तब वह व्यक्ति भटकता है और परमात्मा को प्राप्त करना भी चाहें तो भी अपने मन के भीतर से दुखी रहता है और कभी भी आनंद रूप आत्मा को प्राप्त नहीं कर पाता इसलिए सभी को एक होकर के मानव धर्म की शिक्षा देना चाहिए । कथा का आयोजन किशन सिंह रघुवंशी के द्वारा कराया जा रहा है जो 27 अप्रैल तक चलेगा।
