जितेन्‍द्र जैन कोलारस विधानसभा से एक लाख से कम वोटो से चुनाव जीते तो में राजनिति से ले लूंगा सन्‍यास - यादव - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा चुनाव को लेकर लोगो के बीच चर्चाऐं तेज हाेेेने लगी है बता दे कि विधानसभा का चुनाव वर्ष 2028 में होना है वर्तमान में कोलारस विधानसभा से महेन्‍द्र यादव भाजपा समर्थक विधायक है जोकि 50 हजार से भी अधिक मतों से कोलारस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे बता दे कि अभी चुनाव के लिये करीब दो वर्ष बाकी है लेकिन कोलारस विधानसभा में चुनाव को लेकर चर्चा का विषय तो नेताजी जयपाल सिंह यादव की एक पोस्‍ट से बना हुआ है नेताजी ने अपनी पोस्‍ट में साफ तोर पर 50 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले भाजपा नेता महेन्‍द्र यादव पर निशाना लगाते हुये एक पोस्‍ट वायरल की है जिसमें इंडिया गठवंधन से चुनाव में आने तथा एक लाख मतों से चुनाव जीतने तथा एक लाख से कम वोटो से चुनाव जीतने पर अपने राजनैतिक जीवन से सन्‍यास लेने की बात कही जा रही है उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष जितेन्‍द्र जैैन जोकि शिवपुरी भाजपा विधायक के भाई एवं वर्तमान में भाजपा नेता है उनको कोलारस का भावी विधायक प्रत्‍याशी बताया है।


पहले जयपाल सिंह यादव जी की वह पोस्‍ट पढते है जिसमें उनके द्वारा बताया गया है फिस उसके मायने समझते है - 


कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के नाम मेरा एक संकल्प - 


मैं जयपाल सिंह यादव इमलौदा, एडवोकेट, सामाजिक न्याय की लड़ाई का एक संघर्षशील कार्यकर्ता, आज स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मेरा राजनीतिक जीवन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या पद-लालसा के लिए नहीं, बल्कि समाज, किसान, गरीब, पिछड़े और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए समर्पित है।


मुझे इंडिया गठबंधन के विभिन्न नेताओं द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व से कोलारस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत मिलते रहे हैं। 


मैं स्वयं भी इस चुनाव को लेकर तैयार था लेकिन आज मैं अपने व्यक्तिगत राजनीतिक हित से ऊपर उठकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदरणीय जितेंद्र जैन ‘गुड्डू’ जी का समर्थन और स्वागत करता हूँ।

मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित किया जाए और इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाया जाए।


मैं जितेंद्र जैन ‘गुड्डू’ जी से यह वादा करता हूँ कि मैं उनके समर्थन में पूरी ताकत से काम करूँगा। यदि वे एक लाख से कम मतों के अंतर से जीतते हैं, तो मैं सक्रिय चुनावी एवं राजनीति से संन्यास लेने का संकल्प लेता हूँ।


मेरे लिए राजनीति निजी स्वार्थ का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम है।


मेरा मिशन — सामाजिक न्याय, किसान न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा है।

जयपाल सिंह यादव ‘इमलौदा’, एडवोकेट

सामाजिक न्याय का संघर्षशील योद्धा


जय हिंद। जय किसान। जय सामाजिक न्याय।


जयपाल सिंह यादव द्वारा की गई पोस्‍ट राजनिति में तो चर्चा का विषय बनी तथा इस पोस्‍ट के राजनैति ज्ञानियों द्वारा कई अर्थ निकाले जा रहे है आखिर वर्तमान में भाजपा में कार्य कर रहे नेताजी चुनाव से ठीक पूर्व इंडिया गठवंधन में शामिल होगे या जयपाल सिंह यादव द्वारा फर्जी पोस्‍ट जारी कर पोपुलर होने के उददेश्‍य से भाजपा नेता जैैन एवं वर्तमान विधायक को हराने की बता कही जा रही है हालाकि इस पोस्‍ट की सच्‍चाई क्‍या है इसका स्‍पष्‍टीकरण अभी नहीं किया जा सका है और न ही इस पोस्‍ट को वायरल करने की मंशा क्‍या है तथा इसके मायने क्‍या है तथा कितनी सच्‍चाई है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म