कोलारस के कांग्रेसियो की दोगली नीति नाक कटवा कर साख बचाने में जुटे


हरीश भार्गव- शील कुमार यादव-कोलारस-बदरवास-लोकसभा चुनाव के लिए होने बाले मतदान में करीब 15 दिन का समय शेष बचा है कांग्रेस के आका ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही यूपी चुनाव प्रभारी होने के कारण कोलारस क्षेत्र में समय कम दे पा रहे हो किन्तु सिंधिया के स्थान पर लोकसभा चुनाव की कमान उनकी धर्मपत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया स्वयं संभाले हुये है श्री मति सिंधिया के सामने मुंह दिखाई करने के लिए कांग्रेसियो का झुण्ड एकत्रित हो जाता है और जैसे ही सिंधिया या उनकी पत्नि दूसरी विधानसभा में रवाना होती है कांग्रेस के लोग गर्मी में राहत लेने के लिए कुलर एवं एसी में घुस जाते है। कुल मिला कर अपने ही नेता कांग्रेस के आका सिंधिया की आंखो में कांग्रेस के नेता धूल झोंकने का काम कर रहे है। यदि ईमानदारी से सिंधिया की तरह कांग्रेस के कार्यकर्ता फोटो खिचाने की जगह जनता के बीच पहुंच कर सिंधिया द्वारा कराये गये कार्यो को समझाये तो विपक्षी उम्मीदवार को जमानत बचाने के लाले पड जायेगे। किन्तु गर्मी तथा गुटवाजी के अलावा मुंह दिखाई एवं फोटो खिचाने बाले कांग्रेसी अपने ही आका की आंखो में धूल झोंकने का कार्य कर रहे है। सिंधिया भी कोलारस विधानसभा के नेताओ को भली भांति जानते है कि इन्होने कांग्रेस की नाक एक बार नही बल्कि तीन बार तक कटवाई है। 


जिला पंचायत, दो बार विधानसभा के चुनाव में कांग्रेसी कटवा चुके है नाक
अभी हाल ही में सम्पन्न हुये विधानसभा के चुनाव के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को कई बार फटकार लगा चुके है। फटकार का मुख्य कारण कांग्रेसियो द्वारा भितरघात करके कांग्रेस की नाक तीसरी बार कटवाने का कार्य किया है। इसके  पूर्व भी पूर्व विधायक रहे राम सिंह यादव को मामूली मतो से हराने का कार्य भी कांग्र्रेस के चंद जयचंदो ने ही अंजाम दिया था जिसके बाद कई कांग्रेसी कांग्रेस छोडकर भागे तो कई सिंधिया के सामने वर्षो तक सकल नही दिखा सके जिसके बाद सिंधिया ने कुछ को संगठन से वाहर का रास्ता तक दिखाया इसी क्रम में विधानसभा चुनाव के बाद जिला पंचायत के चुनाव में कोलारस क्षेत्र के कुछ कांग्रेसियो ने जिला पंचायत के चुनाव में मोटी रकम लेकर भाजपा के नेताओ की शरण में पहुंच कर जिला पंचायत के सदस्यो का सौदा किया। जिसके चलते कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के बाद हाल ही में जिला पंचायत में मुंहकी खा कर दूसरी बार शर्मिंदगी यानि कि नाक कटाने का कार्य कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कर चुके है। 


नेताओ के शक्ल दिखाने से नही सिंधिया के नाम से मिलती है जीत
गुना लोकसभा क्षेत्र में विजयराजे सिंधिया से लेकर माधवराव सिंधिया एवं बर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जब भी चुनाव मैदान में उतरे है कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सिंधिया परिवार के सदस्य को चुनाव जिताने में कोई कंजूसी नही की है। भले ही विधानसभा के चुनाव में महल समर्थित प्रत्याशी कांग्रेस की गुटवाजी के कारण हार गये हो किन्तु लोकसभा के चुनावो में जब भी महल समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरा है कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उसको जीत दिलाई है। सिंधिया या उनके परिवार के सामने मुंह दिखाई करने बाले कांग्रेसियो के प्रयास से कभी कांग्र्रेस को वोट नही मिलते कोलारस विधानसभा से बढत सिंधिया को महल के नाम तथा अपने काम के दम पर मिलती है। कांग्रेस के नेता जहां विधानसभा के चुनावो में गुटवाजी करके कांग्रेस को हराने का कार्य करते है वहीं कांग्रेसी लोकसभा के चुनाव में सिंधिया के सामने शक्ल दिखाने तथा सोशल मीडिया पर फोटो खींच कर डालने के बाद गर्मी में आराम करते हुये दिखाई देते है। कुल मिला कर सिंधिया को कांग्रेसियो की सच्चाई जानने की आवश्यकता है कि कांग्रेस के जयचंद जो पूर्व में तीन बार कांग्रेस की नाक कटवा चुके है ऐसे कांग्रेस के जयचंदो पर लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन यानि कि कार्यवाही नही हुई तो आगामी त्रिस्तरीय पंचायत, नगर निकाय, मण्डी, विधानसभा के चुनावो में कांग्रेस को आगे भी मुंह की खानी पड सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म