जगतपुर पुरानी सडक़ पर लगता है मीट बाजार
इसको हटा कर कहीं और लगवाना चाहिए यह बाजार
कोलारस - कोलारस के जगतपुर चौराहे से सटे मीट मार्केट जिसकी दुकान नीचे बनी हुई है परंतु पुरानी सडक़ के ऊपर ही मीट मार्केट लगाया जा रहा है इसी तरह नगर परिषद के आसपास कुछेक होटल खुले हुए हैं जिसके चलते शराबियों का आतंक यहां पर दिखाई देता है जगतपुर चौराहे से ही सदर बाजार के लिए सडक़ बनी हुई है इसी तरह मीट मार्केट के पास से ही खटीक मोहल्ला सदर बाजार के लिए सडक़ मौजूद है जिसके चलते महिलाओं से लेकर अन्य लोग यहां से निकलते हैं परंतु मीट मार्केट और ढाबा होने के चलते यहां पर शराबियों का आतंक स्पष्ट दिखाई देता है आए दिन झगड़े होते हैं यहां से गुजरने में महिलाओं और भले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहीं से कोचिंग पढऩे वाली छात्राएं भी प्रतिदिन जाती हैं इसके चलते शराबी सहित मीट मार्केट पर आने वाले लोग महिलाओं से कुछ भी कह देते हैं और मीट मार्केट होने के चलते लोगों को बदबू आती है यहां पर मुर्गा अंडा मास खुलेआम बेचे जाते हैं जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानियां उठानी पड़ती है कोलारस प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए और पुरानी सडक़ पर लग रहे मीट मार्केट को या तो नीचे बनी हुई दुकानों में भेज देना चाहिए और यहां पर स्थित ढाबों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों को नसीहत देनी चाहिए जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो कोलारस के जागरूक नागरिकों ने नगर परिषद सहित प्रशासन के आला अधिकारियों से उक्त मीट मार्केट को यहां से हटवा ने और ढाबों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों को चेतावनी देने की मांग की है
जगतपुर चौराहे पर बनी चौकी सिर्फ नाम की
वैसे तो जगतपुर चौराहे पर पुलिस चौकी भी बनाई गई है पहले यहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहते थे परंतु अब कुछ दिनों से यह चौकी सूनी सूनी नजर आ रही है और यहां पर स्थित चौकी का दरवाजा ही नहीं खुलता पुलिस का सो नंबर डायल वाहन जरूर कभी-कभी यहां दिखाई देता है पहले जब पुलिसकर्मी तैनात रहते थे तो लोगों को भय रहता था परंतु अब लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती है कोलारस नगर के अनेक जागरूक नागरिकों ने शीघ्र ही इस और ध्यान देने की मांग कोलारस एसडीओपी थाना प्रभारी सहित कोलारस एसडीएम महोदय से की है
Tags
कोलारस