जबलपुर में बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को चुनौती देंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तनखा

vivek tankha
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर में सियासी तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज नेता विवेक तनखा पर दांव लगाया है।
पार्टी ने आज जिन बारह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है उसमें जबलपुर से विवेक तनखा का नाम भी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राकेश सिंह और विवेक तनखा के बीच ही चुनावी मुकाबला हुआ था, जिसमें राकेश सिंह ने विवेक तनखा को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबलपुर में वापसी करते हुए आठ में चार विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है वहीं मौजूदा कमलनाथ सरकार में जबलपुर से दो कैबिनेट मंत्री भी है।
अगर बात करें विवेक तनखा तो तनखा की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है और वो मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाकौशल की जिम्मेदारी विवेक तनखा को दी थी और चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म