कोलारस -कोलारस में झिरियन सरकार मंदिर के पास स्थित सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देहरदा सडक के सरपंच रामबाबू शिबहरे के यहां पर बीते 20 अप्रैल से महामृत्युंजय जाप श्री दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ महामृत्युंजय जाप यज्ञ अनुष्ठान रुदाभिषेक का भव्य कार्यक्रम चल रहा है धार्मिक आयोजन में आचार्य पंडित श्री दिनेश कुमार शास्त्री पिपरसमा वाले हैं इन्हीं के द्वारा यह धार्मिक आयोजन संपन्न कराया जा रहा हैकार्यक्रम का आयोजन गणेशराम शिवहरे, रामबाबू शिवहरे, गोपाल शिवहरे द्वारा कराया गया है 28 अप्रैल को इस धार्मिक कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ होगा।
Tags
कोलारस
