मतदान दल के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था 07 स्थानों पर होगी

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 12 मई को मतदान कार्य संपादित कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए मतदान दल के सदस्यों को जिला मुख्यालय शिवपुरी में ठहरने की गई है। इसके लिए 07 स्थान चिंहित किए गए है। अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी को निर्देश दिए है कि चिंहित किए गए 07 स्थानों पर कर्मचारियों के ठहरने वाले स्थानों पर प्रत्येक स्थान पर दो-दो कर्मचारियों को तैनात किया जाए। 
    इसके साथ ही पीने का पानी, लाईट, पंखे, शौचालय तथा गद्दे (सशुल्क) आदि कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान दल के कर्मचारियों की जिला मुख्यालय पर ठहरने की व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है। अनुसूचित जाति पोस्ट मेट्रिक बालिका छात्रावास, टी.व्ही.टावर के पास शिवपुरी, कम्युनिटी हॉल मोहनी सागर शिवपुरी, पीजी कॉलेज बालक छात्रावास टीव्ही टावर के पास शिवपुरी, सिटी प्लाजा फिजीकल कॉलेज के पास शिवपुरी, माध्यमिक विद्यालय तात्याटोपे शिवपुरी, कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क शिवपुरी और पी.जी.कॉलेज शिवपुरी के दो हॉल शामिल है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म