कोलारस पब्लिक स्कूल ‍की छात्राओ ने कक्षा 10 सीबीएसई में मारी बाजी, कनिका सिंघल ने 464 अंक एवं कृति गौड ने 462 अंक प्राप्त ‍‍किये


कोलारस- कक्षा 10 वी सीबीएसई का रिर्जेल्ट सोमवार को घोषित हुआ जिसमें कोलारस नगर की -छात्राओ का रिजल्ट उत्कृष्टï रहा। इसमें कोलारस पब्लिक स्कूल की कनिका सिंघल ने 464 अंक प्राप्त कर 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके अलावा एडवोकेट संतोष कुमार गौड की पुत्री कृति गौड ने 462 अंक प्राप्त कर 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, दीपती धाकड ने 451 अंक प्राप्त कर 91 प्रतिशत, हंसिका सिंघल ने 451 अंक प्राप्त कर 91 प्रतिशत, एवं प्रियंाशु गुप्ता ने 450 अंक प्राप्त कर 90 फीसदी अंक प्राप्त किये इसी के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओ ने 99 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है जिसमें से 40 प्रतिशत छात्र-छात्राऐं प्रथम श्रेणी से कक्षा 10 में उत्तीर्ण हुये इस मौके पर विद्यालय परिवार व संस्था के संचालक अनिल ठाकुर तथा प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओ को बधाई दी एवं उज्जव भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म