भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।
6 मई को श्री चौहान भोपाल से प्रातः 10.50 बजे चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचकर सभा, प्रातः 11.50 बजे बामौरी विधानसभा के फतेहगढ में पार्टी प्रत्याशी केपी यादव के समर्थन में सभा, दोपहर 12.45 बजे राघवगढ़ विधानसभा के आरौन में सभा, दोपहर 1.45 बजे चाचौड़ा विधानसभा के कुंभराज पहुंचकर सभा, दोपहर 2.50 बजे खिलचीपुर विधानसभा के माचलपुर में जनसभा, शाम 4 बजे राजगढ़ जिले के कुरावर में पार्टी प्रत्याशी श्री रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.45 बजे सीहोर जिले के श्यामपुर में सभा, शाम 7 बजे नरेला विधानसभा के अन्ना नगर में पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में सभा को संबोधित करने के पश्चात रात्रि 8 बजे भोपाल उत्तर में रोड शो में शामिल होंगे।