स्मृति ईरानी 8 को शिवपुरी में, शिवराज भी कोलारस में लेंगे आमसभा

smriti irani photo के लिए इमेज परिणाम
शिवपुरी- गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अपने प्रचार को गति प्रदान कर दी है इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 8 मई को शिवपुरी आ रही है शिवपुरी में स्मृति ईरानी की एक आमसभा रखी है इसमें भाजपा के लिए वोट मांगेंगी।गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे डॉ.केपी यादव के प्रचार को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों का क्षेत्र में कार्यक्रम तय हुआ है। जिनमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृती ईरानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गुना संसदीय क्षेत्र में आगमन होगा। कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 3 बजे लक्ष्मीगंज में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होगा। वहीं 6 मई सोमवार को सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ईसागढ़ आगमन होगा। एवं 6 मई को ही पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पोहरी में आमसभा को संबोधित करेंगे। 8 मई बुधवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दोपहर 2 बजे अशोकनगर में सभा को संबोधित करेंगे। तथा 8 मई बुधवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंगावली एवं कोलारस में सभा को संबोधित करेंगे तथा 8 मई बुधवार को ही केन्द्रीय मंत्री स्मृता ईरानी शिवपुरी में सभा को संबोधित करेंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म