ओडिशा में तूफान के जोर से पुरी स्टेशन की छत उड़ी, बस उड़कर दूर जा गिरी


भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ 'फोनी' ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी जिसमें कम से कम 3 लोग मारे गए। तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए और झोपड़ियां तबाह हो गईं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गए। तूफान अब ओडिसा से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ चला है। फानी से जुड़ी हर जानकारी...

- फानी ने पुरी रेलवे स्टेशन को भी काफी नुकसान पहुंचाया

- रेलवे स्टेशन की मोटी चद्दर की शीट्‍स कागज की भांति उड़ गई। एक स्थान पर तो तूफान के जोर से बस उड़कर दूर जा गिरी।

-विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने कहा कि पुरी में एक किशोर लड़के के ऊपर पेड़ के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। नयागढ़ में कांक्रीट के बने एक ढांचे से उड़ रहे मलबों की चपेट में आने से 1 महिला की मौत हो गई जबकि केंद्रपाड़ा जिले में एक राहत शिविर में दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।राज्य प्रशासन ने चक्रवात से 2 दिन पहले करीब 10,000 गांवों और 52 शहरी इलाकों से करीब 11 लाख लोगों
को हटा लिया था। ये सभी लोग 4,000 से अधिक शिविरों में ठहरे
हुए हैं जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं।

-राजधानी भुवनेश्वर एवं अन्य कई इलाकों में संचार लाइनें बाधित हो गई हैं। मोबाइल टॉवर क्षतिग्रस्त
हो गए हैं और कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति काट दी गई है।

-गृह मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार ओडिशा के पुरी जिले में बिजली और दूरसंचार लाइनें पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं और उन्हें बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

-एनडीआरएफ, नौसेना, तटरक्षक बल, सेना और वायुसेना के बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और केंद्र सरकार स्थिति पर बारीक नजर रख रही है। फोनी चक्रवाती तूफान कमजोर होकर ‘अत्यधिक गंभीर’ से ‘काफी गंभीर’ में बदल गया है।

-गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 1938 शुरू किया गया है। एनडीआरएफ ने 60 टीमों को तैनात किया है, जबकि 25 टीमों को तैयार रखा है। हर टीम में 45 सदस्य होते हैं।

-भारतीय नौसेना ने राहत कार्यों के लिए पूर्वी तट पर छह पोतों को तैनात किया है जबकि पांच पोतों, छह विमानों और सात हेलीकॉप्टरों को विशाखापत्तनम में तैयार रखा गया है। भारतीय वायु सेना ने राहत कार्यों के लिए दो सी-17 विमान तैनात किए हैं जबकि दो सी-130 और चार एएन-32 विमानों को तैयार रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म