'मेहरबान' चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दी 'दूसरी मोहलत'

राहुल गांधी को आयोग ने दूसरी बार जवाब देने की डेडलाइन बढ़ाई
चुनाव आयोग इन दिनों नेताओं पर मेहरबान है. पीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आयोग ने दूसरी बार जवाब देने की डेडलाइन बढ़ाई है. आचार संहिता उल्लंघन नोटिस पर राहुल गांधी के अनुरोध को चुनाव आयोग ने मान लिया है.
बता दें, 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहडोल में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी ने आदिवासियों के लिए ऐसा नया कानून बनाया है जिसमें लिखा है कि आदिवासियों को गोली से मारा जा सकेगा. राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग पहुंच गई थी. इस मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया था.
आयोग ने राहुल गांधी को 3 मई तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था. इसके बाद राहुल ने 7 मई तक की मोहलत मांगी थी. आयोग ने डेडलाइन बढ़ा दी थी. इसके बाद फिर राहुल ने मोहलत मांगी है. अब 10 मई की शाम तक राहुल को जवाब दाखिल करना होगा.
पीएम मोदी के क्लीन चिट को लेकर बवाल
बीते दिनों चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को आचार संहिता उल्लंघन के आठ मामलों में क्लीन चिट दे दिया था. चुनाव आयोग के इस फैसले पर सवाल उठने लगे थे. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग की जिस तीन सदस्यीय कमेटी ने पीएम मोदी को क्लीन चिट दिया, उसमें से एक आयुक्त इससे सहमत नहीं थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म