शिवपुरी- घर पर आने जाने के चलते एक नव युवती को जान पहचान की आपसी पहचान होने की कारण वह ओरछा गयी और लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में युवती घायल हो गयी। जिस पर साथ मे आये पहचाने वाले दो लोगो ने मिलकर झाँसी में युवती का उपचार कराया और इसी दौरान नव युवती पर आरोपियों की बुरी नजर फिसल गई और एक आरोपी जो दिनारा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का पुत्र बताया गया उसने नव युवती के साथ अपने झाँसी के एक व्यापारी मित्र के साथ मिलकर ना केवल दुष्कर्म किया बल्कि किये गए दुष्कर्म का अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसके चलते आरोपी कांग्रेस नेता के बेटे और झाँसी का वह व्यापारी आये दिन नव युवती के साथ उसका शारिरिक शोषण करने लगे।इसी बीच युवती ने आये दिन होने वाली इस शारिरिक शोषण से बचने के लिए हिम्मत दिखाई और घटना के करीब 4 वर्ष पश्चात पुलिस थाना करैरा की शरण ली और अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाये जाने का मामला पंजीबद्ध कराया।
जानकारी के अनुसार आरती पुत्री रामसेवक वर्मा (परिवर्तित नाम) उम्र 24 वर्ष निवासी करैरा ने पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह करैरा में रहकर उसकी पहचान दिनारा निवासी नवाब सिंह यादव जो कि ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस दिनारा का पुत्र बताया जाता है के साथ पहचान होने के कारण करीब 4 वर्ष पूर्व 08 जनवरी 2015 को वह नवाब के साथ उसकी कार में सवार होकर ओरछा घूमने गयी हुई थी इसी बीच जब वह लौटकर घर जा रहे थे कि तभी रास्ते मे दुर्घटना हो गयी उस दुर्घटना में आरती घायल हो गयी जिस पर आरती को दुर्घटना की घायल अवस्था मे होने के कारण साथ मे आये नवाब सिंह यादव ने उसका उपचार झाँसी में ही कराया। इसी बीच घायल आरती को देखकर आरोपी नवाब की नीयत बिगड़ गयी और उसने अपने झाँसी में निवासरत व्यापारी संदीप सरावगी को भी बुला लिया और आरती को साथ मे लेकर उसके करैरा स्थित घर ले गए जहाँ दोनों आरोपियों में से एक आरोपी नवाब यादव ने पहले आरती के साथ दुष्कर्म किया और इस दुष्कर्म की घटना का अश्लील वीडीयो साथी आरोपी संदीप सरावगी ने बना लिया और फिर संन्दीप ने भी नव युवती आरती के साथ दुष्कर्म किया।इस तरह आये दिन वर्ष 2015 से लेकर अब तक कई बार आरोपी कांग्रेस नेता के पुत्र नवाब यादव और साथी संदीप आये दिन आरती को ब्लैकमेंल कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे और फिर युवती आरती अपनी इस शारीरिक प्रताड़ना को लेकर परेशान रहने लगी। इस घटनाक्रम को लेकर आरती ने बीते रोज हिम्मत जुटाई और अपने साथ होने वाली ज्यादती को लेकर पुलिस थाना करैरा की शरण ली और अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर आपबीती कह सुनाई व शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरती के द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत पर दोनों आरोपियों कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनारा के पुत्र नवाब सिंह यादव और उसके साथी संदीप सरावगी के विरुद्ध करैरा थाने में अपराध क्र 221/19 पर धारा 376, 328,450 व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताये गए है जिनकी तलाश करैरा पुलिस कर रही है।