अशोकनगर,- गुना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनतापार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे डॉ.केपी यादव की विजय के लिए अशोकनगर जिले में कई स्थानों पर यज्ञ और पूजा-पाठ लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं। स्वयं भाजपा उम्मीदवार डॉ.केपी यादव के गांव रुसल्ला गांव में स्थानीय ग्रामीण जनों के द्वारा बीते चार दिनों से यज्ञ किया जा रहा है। रुसल्ला गांव में ग्रामीणजनों के साथ यज्ञ कर रहे पं.प्रदीप बापट एवं केके शर्मा ने बताया कि गांव में यह यज्ञ उनके गांव के बेटे डॉ.केपी यादव के विजय श्री के लिए किया जा रहा है, ताकि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के पुन:प्रधानमंत्री बनने पर उनके गले में जीत का माला में एक फूल यहां का भी हो, इस कारण से यहां यज्ञ की आहुतियां दी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव में यह यज्ञ बीते चार दिनों से चल रहा है एवं मतदान की गणना के दिन तक पूर्ण आहुतियां दीं जाएंगी। इसी प्रकार मुंगावली के मंदिरों में भी भाजपा उम्मीदवार डॉ.केपी यादव की विजय श्री के लिए पूजन-पाठ का आयोजन नगरवासियों के द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन मुंगावली के बस स्टेंड के पीछे सिद्धेश्वर मंदिर में किया जा रहा है, जहां महिलायें बढ़ी संख्या में ईश्वर से भाजपा उम्मीदवार की जीत की कामना कर रहीं हैं
Tags
मध्यप्रदेश

