- शिवपुरी-()मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री मंत यशोधरा राजे ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगी पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मंत यशोधरा राजे सिंधिया जी दिनांक 5 मई को पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा मंडल के ग्राम कलोथरा में दोपहर 12 बजे एवम ग्राम इंदरगढ़ में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी सभी विधान सभा में कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पूर्व मंत्री एवम विधायक श्रीमंत यशोधरा राजे जी सिंधिया की आम सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
कांग्रेस के 50 साल से अधिक विकास भाजपा ने 5 साल में किया-विवेक शेजवलकर
पोहरी-()आजादी के बाद से देश में प्रधानमंत्री नेहरू, इंदिरा राजीव गांधी ,और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह की सरकार भी गरीबी हटाने की बात करते रही है क्या गरीबी हटी? जब नेहरू इंदिरा राजीव और मनमोहन सिंह गरीबी नहीं हटा सके तो राहुल गांधी कैसे ग़रीबी हटा सकते हैं उनका जनता क्यों और कैसे विश्वास करें जो काम पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस नहीं कर पाई उससे कहीं ज्यादा काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 साल में करके दिखाया है यह बात ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने पोहरी विधानसभा के दौरे में कहीं । विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि आपको आतंकवादियों के सामने घुटने टेकने वाला मजबूर प्रधानमंत्री चाहिए या फिर दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने वाला मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए जनता ने इस पर फिर एक बार भाजपा सरकार के नारे लगाकर मोदी जी को समर्थन में नारे लगाए इस अवसर पर विवेक पालीवाल गजेंद्र सिंह किरार,डॉ तुलाराम यादव, सलोनी धाकड़, नरोत्तम रावत शैलेंद्र शर्मा हरिशंकर धाकड़ कुलदीप शर्मा देवेंद्र श्रीवास्तव हरनारायण कुशवाह राम बाबू मंगल जगदीश रावत पृथ्वी राज सिंह जादौन मुरारी लाल धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Tags
ग्वालियर