सरकार चुनाव में व्यस्त, खरीद केन्द्रो पर भंूखे प्यासे तडप रहे है किसान, आखिर कैसे होगा मतदान




कोलारस- आग उगलती गर्मी, शादी विवाह के दौर के बीच पैसे की आवश्यकता के चलते किसान भूखे प्यासे रह कर एक एक सप्ताह तक गेहूं खरीद केन्द्रो पर कूपन लेने के बाद नम्बर आने का इंतजार कर रहा है आखिर किस कार्य की सजा प्रदेश की सरकार किसानो को दे रही है किसान अपना दर्द आखिर किस के सामने वयां करे क्योकि नेताओ से लेकर प्रशासन इस समय चुनावी मोड मे बना हुआ है। किसी के पास किसानो की समस्या सुनने का समय नही है आखिर भूखे प्यासे रहकर किसान सायलो से लेकर सोसायटियो की खरीद केन्द्रो पर शादी विवाह के कार्यक्रमो में जाने की जगह अपने नम्बर आने का इंतजार कर रहा है। यह प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन की नाकामी है जिसकी सजा क्षेत्र का किसान भुगत रहा है जब किसान परेशान होगा तो इसकी सजा किसान मतदान के रूप में अवश्य देगा। क्योकि आग उगलती गर्मी में शादी विवाह की जगह किसान अपने नम्बर आने का इंतजार करेगा तो वह आगामी 12 मई को होने बाले मतदान में इसका बदला अवश्य लेगा। कोलारस के पडोरा सायलो गेहूं खरीदी केन्द्र से लेकर बदरवास ब्लॉक में जिन जिन सोसायटियो पर गेहूं की खरीद की जा रही है वहां के हालात बद से बददत्तर स्थिति में दिखाई दे रहे है। सायलो खरीद केन्द्र पर जहां वाहनो की लम्बी कतारे लगी हुई है वहीं बदरवास ब्लॉक के अंतर्गत आने बाली सोसायटियो पर गेहूं का उठाव न होने के कारण कई दिनो से प्रशासन ने गेहूं की खरीद बंद करा रखी है। जिसके चलते किसान अपना ही गेहूं बेचने के लिए सोसायटियो के चक्कर भूखे प्यासे रह कर काट रहे है। 


पनामा कंपनी द्वारो खरीद केन्द्र पर कांग्रेसी नेताओ एवं नगद देने बालो का नम्बर आता है पहले- मुकेश गौड

कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने बाले पडोरा पर पनामा कंपनी द्वारा सायलो बैगो में गेहूं की खरीद का कार्य विगत कई दिनो से किया जा रहा है खरीद केन्द्र की स्थिति यह है कि वहां किसानो को धूप से बचने की न कोई व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी का कोई साधन भूखे प्यासे किसान अपनी ही फसल बेचने के लिए एक-एक सप्ताह तक अपना नम्बर आने का इंतजार कर रहे है। कई किसान परिवारो में शादी भी है किन्तु गेहूं ने विचने के कारण कई किसानो की शादी या तो लटक रही है या फिर पैसे के अभाव में आगे तारीख बडाना पड रही है। किसान नेता मुकेश गौड ने जानकारी में बताया कि जब भूखा प्यासा किसान अपनी ही फसल बेचने केे लिए एक-एक सप्ताह तक इंतजार करेगा और चंद कांग्रेसियो से लेकर पैसे देने बाले किसानो का नम्बर एक घण्टे में आ जायेगा तो शेष किसानो में क्या संदेश जायेगा। यह किसानो के बीच पहुंच कर समझा जा सकता है। किसान नेता गौड ने कहा कि पनामा कंपनी द्वारा जारी गेहूं की खरीद केन्द्रो पर कर्मचारियो द्वारा आम किसानो के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने तथा किसानो को पैसे न देने पर प्रताडित करने का खामियाजा लोकसभा चुनाव के लिए होने बाले मतदान में बदला लेने की बात किसानो द्वारा की जा रही है। क्योकि खरीद केन्द्रो पर तडपते किसान प्रदेश सरकार से बदला लेने के लिए तैयार बैठे हुये है। 


बदरवास में बिजरौनी खरीद केन्द्र पर एक सप्ताह से किसानो को किया जा रहा है परेशान -किसान नेता देवीशरण
कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाले बदरवास जनपद पंचायत मुख्यालय पर विजरौनी सोसायटी द्वारा एक प्राईवेट गोदाम पर गेहूं की खरीद की जा रही है जहां किसानो को धूप से बचने की न कोई व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी का कोई साधन भूखे प्यासे किसान रिश्वत देने के बाद भी एक सप्ताह से गेहूं की खरीद बंद हो जाने के बाद खरीद केन्द्र पर पडे हुये है। जहां किसानो की सूची बनाने के बाद खरीद प्रभारी से लेकर प्रशासन मौन साधे हुये है और किसान खरीद चालू होने का इंतजार कर रहे है। किसान नेता  देवीशरण ने जानकारी देते हुये बताया कि बिजरौनी खरीद केन्द्र पर गेहूं की खरीद बंद होने के कारण किसान न तो शादी विवाह में शामिल हो पा रहे है और न ही जिन किसानो के परिवार में शादी है वह शादी समय पर नही कर पा रहे है। कुल मिला कर बिजरौनी खरीद केन्द्र पर गेहूं का उठाव न होने तथा केन्द्र प्रभारी की मनमानी का खामियाजा क्षेत्रीय किसान एक सप्ताह से भूखे प्यासे रह कर भुगत रहे है जिसका बदला प्रदेश सरकार से लेेने की बात किसानो द्वारा की जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म