
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान का शनिवार को मुंबई के किसी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।प्रदेश के मुखिया कमल नाथ ने ट्विटर पर लिखा- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेमसिंहजी के दु:खद निधन की खबर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
Tags
मध्यप्रदेश