गुरूपूर्णिमा महोत्सव आचार्य पीठ कोलारस पर 16 जुलाई को


कोलारस- श्रीगुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 केशवाचार्य जी महाराज महंत प्राचीन श्री गोपाल जी मंदिर, रंगजी का पूर्व श्रीधाम ब्रन्दावन बालो के सांधिन्य में आचार्यपीठ रामानुजपुरम् मानीपुरा कोलारस में बडी धूम धाम के साथ मनाई जायेगी। श्रीगुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री गुरू जी महाराज का पूजन प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 2:54 तक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज मंहत के सानिध्य में सम्पन्न होगा।  एवं 15 जुलाई सोमवार को स्थापना पूजन, भजन संध्या, प्रवचन एवं श्री अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ किया जायेगा इसके बाद 16 जुलाई को स्वामी जी महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक पूजन हवन पूर्णाहुति, गुरूजी का पूजन एवं भण्डारे का आयोजन रखा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म